• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर बड़ी चुनौती-कमलनाथ

कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर बड़ी चुनौती-कमलनाथ -
बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में पिछड़ापन आर्थिक विकास के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण इस अंतर को पाटने के उद्देश्य से ही उठाया गया कदम है।

यह कहना है सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ का। यहाँ इंडिया टुडे सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बुनियादी ढाँचे में कमी है। बुनियादी ढाँचा में कमी में भी सबसे बड़ी चुनौती सड़कें हैं। वे सिर्फ संपर्क का साधन नहीं हैं, बल्कि उनका असर कृषि, व्यापार तथा उद्योग पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ढुलाई के अभाव में देश में लगभग 40 प्रतिशत फल एवं सब्जियाँ नष्ट हो जाती हैंकमलनाथ ने कहा हम दूसरे सबसे बड़े फल एवं सब्जी उत्पादक हैं। लेकिन इनमें से 40 प्रतिशत बाजार में नहीं पहुँच पाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क का विस्तार बहुत जरूरी है। (भाषा)