शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. शनि का मकान होता है कैसा, जानिए 5 खास बातें

शनि का मकान होता है कैसा, जानिए 5 खास बातें

House of shani in lal kitab | शनि का मकान होता है कैसा, जानिए 5 खास बातें
लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह का एक मकान होता है। अर्थात एक ऐसा मकान होता है जिससे यह सिद्ध होता है कि उस मकान पर उक्त ग्रह का पूर्ण असर है। आओ जानते हैं कि शनि का मकान कैसा होता है।
 
1.पश्चिम दिशा के द्वार के अलावा घर किसी भी दिशा में है और उसमें तलघर या बेसमेंट है, तो यह शनि के असर वाला मकान होगा।
 
2. यदि तलघर नहीं भी है लेकिन कीकर, आम और खजूर के वृक्ष हैं, तो यह शनि का मकान होगा।
 
3. यदि पश्‍चिम दिशा में द्वार, घर में तलघर और घर के आसपा कीकर, आम या खजूर के वृक्ष हैं तो पक्के रूप में इस मकान पर शनि का पूर्ण असर होगा।
 
5. घर के पीछे की दीवार कच्ची होती है। यदि वह दीवार गिर जाए, तो शनि के खराब होने की निशानी है।
 
क्या होगा ऐसे मकान में रहने से : यदि शनि शुभ है तो कोई बात नहीं यह आपको हर तरह से तरस्की देगा लेकिन अशुभ है तो मकान या मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है। कर्ज या लड़ाई-झगड़े के कारण मकान बिक जाता है। अंगों के बाल तेजी से झड़ जाते हैं। अचानक घर या दुकान में आग लग सकती है। धन, संपत्ति का किसी भी तरह से नाश होता है। समय पूर्व दांत और आंख की कमजोरी हो जाती है।
ये भी पढ़ें
माता के 51 शक्ति पीठ : चट्टल भवानी शक्तिपीठ-3