Hanuman Chalisa
✕

हाथ के इशारे से चलेंगे टीवी

एक ही टीवी पर दो प्रोग्राम देख सकेंगे दर्शक

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:01 IST)
FILE
बर्लिन की प्रदर्शनी में दक्षिण कोरिया की दो कंपनियाँ 140 सेंटीमीटर तिरछी लंबाई (विकर्ण) वाले बड़े आकार के 'ओलेड' टीवी पैनल दिखा रही थीं। उन में से एक 'सैमसंग' के प्रवक्ता का कहना था कि 'ओलेड' पैनल बहुत पतले और लचीले होने के साथ-साथ रंगों की 20 प्रतिशत अधिक छटा बिखेरते हैं और रंग या दृश्य परिवर्तन के समय, एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में, एक हज़ार गुना अधिक फुर्ती दिखाते हैं।

सैमसंग ने अपने टीवी पैनल को बिल्कुल पतला रखने के लिए सारे केबल और कनेक्शन-प्वाइंट उसके स्टैंड में छिपा दिये हैं। इंटरनेट सुविधा से लैस इस टीवी पर दो अलग-अलग दर्शक एक ही समय दो अलग-अलग कार्यक्रम भी देख सकते हैं।

तब भी, असली समस्य़ा यह है कि 'ओलेड' टीवी अभी बहुत मंहगे हैं। जापान की पैनासॉनिक कंपनी के यूरोप-प्रमुख लौराँ अबादी के शब्दों में "व्यापक उपभोक्ता बाज़ार की दृष्टि से ओलेड तकनीक अभी परिपक्व नहीं है।"

उनका कहना है कि उसे अभी लंबे समय तक एलसीडी तकनीक के साथ सह-अस्तित्व निभाना पड़ेगा। अबादी की इस टिप्णी के पीछे यह कुढ़न भी हो सकती है कि उनकी अपनी कंपनी पैनासॉनिक इस दौड़ में कुछ पिछड़-सी गई है। वह जापान की ही सोनी कंपनी के साथ मिल कर इस दिशा में काम कर रही है।

लेखक के बारे में
राम यादव
राम यादव डायचे वेले हिन्दी (जर्मनी) के पूर्व प्रमुख हैं। देश-विदेश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ है। आधी सदी से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। .... और पढ़ें
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर