sundarkand

साल में एक बार खिलने वाला फूल!

आँखों के लिए फायदेमंद है गुल बकावली

Written By WD
Published: बुधवार, 15 दिसंबर 2010 (11:09 IST)
इपिफाइल म ऑक्सीपेटालम ( Epiphyllum oxypetalum) जिसे हिन्दी में गुल बकावली तथा अंग्रेजी में नाइट क्वीन तथा डचमैंस पाइ प, गारलैं ड लिली कहा जाता ह ै, कैक्टस की एक प्रजाति से संबंधित है और दुनिया भर के बाग-बगीचों में बहुत उगाया जाता है। यह पौधा सिर्फ रात में ही पल्लवित होता है। इसकी सुंदरता को देखकर कुछ लोग इसे भ्रमवश ब्रह्मकमल भी मान लेते हैं।

WD
WD

यह पौधा श्रीलंका का मूल निवासी है और इसकी मादक खुशबू इसके पल्लवित होते समय इसके फूल खिलने की मुनादी करती है। इस पौधे की एक और प्रजाति मैक्सिको में भी पाई जाती है। इसके फूल सफेद न होकर हलके गुलाबी तथा इसकी अप्रिय गंध भी कुछ अलग-सी होती है। सुबह होने से पहले खिलने वाले इस फूल की सबसे बड़ी खासियत होती है इसका अल्प समय तक ही खिलना। साल में एक बार खिलने वाले इस फूल का पल्लवन संक्षिप्त होता है।

इसी विशेषता के कारण चीन में इस फूल को 'बहुत प्रभावशाली पर संक्षिप्त समय' का प्रतीक माना जाता है। गर्म तथा आद्र जलवायु में पनपने वाला यह पौधा श्रीलंका के अलावा भारत, चीन, मैक्सिको, वेनेजुएला, ब्राजील तथा अमेरिका के कैलिफोर्निया जैसे गर्म तापमान वाले भाग से लेकर 75-2000 मीटर की ऊँचाई तक पाया जाता है।

इस खूबसूरत फूल की फोटोगैलरी देखने के लिए क्लिक करें

इस पौधे का लंबोतरा फूल जो कई रंगों का और बहुत सुंगधित होता है, आँखों के रोगों में अत्यंत लाभदायक माना जाता है। औषधीय गुणों से परिपूर्ण इस फूल की इस विशेषता पर एक बहुत रोचक फारसी कहानी 'गुल-ए-बकावली' भी जुड़ी है जो एक बादशाह तथा उसके पाँच बेटों की है। इस कहानी के अनुसार अगर बादशाह अपने पाँचवे बेटे जाने आलम को देखेगा तो अंधा हो जाएगा।

एक बार बादशाह गलती से उसे देखकर अंधा हो जाता है। बादशाह का इलाज सिर्फ गुल-ए-बकावली के फूल से ही हो सकता है जो परियों की शहजादी बकावली के पास है। कैसे शहजादा बकावली के फूल लाता है और अंधे बादशाह फिर से देख पाते हैं यह तो कहानी पढ़ने पर ही पता चलेगा। पर यह फूल अपने इन गुणों की वजह से बहुत ही खास है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

भोपाल का मास्टर प्लान लागू करना अब जरूरी या मजबूरी, आखिरी क्यों 21 साल में तीन ड्राफ्ट, फिर भी कागजों में शहर का भविष्य?

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक

हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- विकास जरूरी, लेकिन जल-जंगल-जमीन की कीमत पर नहीं

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम