ramcharitmanas

सजने-संवरने में महिलाओं से आगे हैं पुरुष

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2011 (11:47 IST)
FILE
अकसर कहा जाता है कि महिलाएं सजने-संवरने में सबसे ज्यादा वक्त लगाती हैं लेकिन अब एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाओं की बनिस्बत पुरुष तैयार होने में ज्यादा वक्त लगाते हैं।

अध्ययन के अनुसार पुरुषों को तैयार होने में महिलाओं से ज्यादा समय लगता है। उन्हें नहाने-धोने, शेव करने, बाल बनाने, कपड़े चुनने में औसतन हर रोज 81 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं अपने इसी तरह के काम सिर्फ 75 मिनट में पूरे कर लेती हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि पुरुषों को नहाने में 23 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं यह काम 21 मिनट में कर लेती हैं। पुरुषों को शेव बनाने में 18 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं अपने अनचाहे बाल सिर्फ 14 मिनट में हटा लेती हैं। पुरुषों को सौंदर्य प्रसाधन लगाने में महिलाओं से एक मिनट ज्यादा यानी 10 मिनट लगते हैं।

खुद को बेहतरीन दिखाने के फिक्रमंद पुरुष अपने कपड़ों के चुनाव में भी 13 मिनट लगाते हैं, जबकि महिलाएं इस काम को 10 ही मिनट में निपटा लेती हैं।

ब्रिटेन में इस अध्ययन से एक और रोचक तथ्य प्रकाश में आया। वहां एक औसत वयस्क अपने सौंदर्य प्रसाधन बैग में रखी सामग्री पर किए गए खर्च से नावाकिफ हैं।

लोगों से इस बारे में पूछा गया कि उनके सौंदर्य प्रसाधन बैग में क्या सामग्री है और उन्होंने उस पर कितना धन खर्च किया है। जवाब के आधार पर इस खर्च का औसत 52.23 पाउंड आया, जबकि वास्तव में उनके प्रसाधन बैग में इससे तीन गुना अधिक कीमत 156.69 पाउंड का सामान मिला।
होटलों में अपने प्रसाधन बैग छोड़ देने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 487 होटलों में पिछले 12 महीने में होटल कर्मचारियों ने 10 हजार प्रसाधन बैग को उनके मालिकान तक पहुंचाया।
एक मामले में तो एक महिला अपना प्रसाधन बैग वापस पाकर इतनी खुश हो गई कि उसने उसे पहुंचाने वाले कूरियर बॉय को एक सौ पाउंड ज्यादा दिए। महिला अपना बैग लंदन के एक होटल में भूल गई थी और उसमें एक हजार पाउंड से अधिक के सौंदर्य प्रसाधन थे। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide