Hanuman Chalisa

लंबी उम्र चाहिए तो खुश रहिए

Written By भाषा
Published: बुधवार, 2 नवंबर 2011 (08:54 IST)
FILE
शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि आप लंबी उम्र तक जिंदा रहना चाहते हैं तो खुश रहिए। यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के नेतृत्व में पांच साल तक हुए इस अध्ययन में पता लगा है कि खुश रहने से लोगों को लंबी उम्र मिलती है।

इसमें यह बात भी सामने आई है कि जीवन के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों का अल्पायु में मर जाने का खतरा 35 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के मनोविज्ञान के प्रोफेसर ऐंड्रयू स्टेपटो ने डेली एक्सप्रेस को बताया कि इस अध्ययन के नतीजों से पता चलता है कि बुजुर्गों की अच्छी देखभाल होनी चाहिए। पहले भी कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आई थी कि सकारात्मक सोच रखने से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है। इससे ही बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की संभावना बढ़ जाती है।

इस अध्ययन में करीब 3800 लोगों को शामिल किया गया। इन्हीं लोगों ने अपनी प्रसन्नता को दैनिक आधार पर अंक दिए। इन लोगों के लिंग, उम्र, स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार को शामिल कर अध्ययन से पता चला कि जो लोग सबसे ज्यादा खुश रहते थे उनकी जल्दी मौत की आशंका 35 प्रतिशत तक घट गई।

प्रोफेसर ऐंड्रयू स्टेपटो का कहना है कि प्रसन्नता और लंबी उम्र के बीच संबंध के लिए विभिन्न जैविक प्रक्रियाएं जिम्मेदार हो सकती हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

MPPSC: छात्र आंदोलन का असर, अब परीक्षार्थी भी देख सकेंगे उत्तर पुस्तिका, 5 साल पहले लगी रोक हटेगी

"छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश से चली?" लोकसभा में गौरव गोगोई के तीखे सवाल, NTA और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर में बीच सड़क पर बॉयफ्रेंड का आतंक, लड़की को बाल पकड़कर पर पीटा, जमीन पर गिराया, पेट में लात मारी

LIVE: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा, जितेंद्र सिंह बोले- UPA राज में भी होते थे पेपर लीक

योगी सरकार में अब तक अनुसूचित जाति/जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली आर्थिक सहायत