sundarkand

रोबोट बनाएंगे इंसान को गुलाम

Written By WD
Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2012 (18:17 IST)
FILE
यह खबर आपको चौंकाएगी, डराएगी लेकिन साथ ही आगाह भी करने वाली है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोध वैज्ञानिक एक दिलचस्प अध्ययन में जुटे हैं।

इसके तहत यह पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या तकनीक के बढ़ते प्रभाव से एक दिन मानव सभ्यता खत्म हो जाएगी?

सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ एक्सिस्टेंशिअल रिस्क (सीएसईआर) में इस बात पर भी अध्ययन होगा कि बॉयोटेक्नोलॉजी, कृत्रिम जीवन, नैनो टेक्नोलॉजी और जलवायु परिवर्तन से किस कदर खतरा बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि रोबोट्‍स के ‍एक दिन दुनिया में विद्रोह करके इंसानों को अपना गुलाम बना लेने से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर देना 'खतरनाक होगा।

इस तरह की आशंका हाल की कुछ विज्ञान पर आधारित लोकप्रिय फिक्शन फिल्मों में जताई गई है। खासकर टर्मिनेटर सिरीज की फिल्मों के दौरान जिस तरह से स्काइनेट कम्प्यूटर सिस्टम को दर्शाया गया है, उससे इन आशंकाओं को बल मिला था।

फिल्म में स्काईनेट ऐसा सिस्टम था जिसे अमेरिकी सेना ने विकसित किया था और उसके बाद वह अपनी एक सोच-समझ विकसित कर लेता है। हालांकि यह फिक्शन ‍यानी कल्पना पर आधारित फिल्म थी। इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि इस मुद्दे पर शोध किए जाने की जरूरत है। ( एजेंसियां)
Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

पावागढ़ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, 8 अगस्त तक रोपवे सेवा बंद

कागजों पर रिकॉर्ड बना रहा इंदौर, हकीकत में कई प्रोजेक्ट पड़े अधूरे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका