dharma sangrah

प्लूटो का पांचवां उपग्रह मिला

प्लूटो का पांचवां चांद हब्बल टेलिस्कोप ने ढूंढा

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2012 (10:54 IST)
FILE

अमेरिकी खगोलविदों को प्लूटो का पांचवां उपग्रह मिला है। नासा के अनुसार, खगोलविदों ने इसे प्लूटो की कक्षा में काफी दूर परिक्रमा करते पाया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने ग‍त दिवस बताया कि एस-2012 नाम का ये अनियमित आकार वाला प्लूटो का उपग्रह करीब छह से 15 मील (दस से 24 किलोमीटर) के दायरे में है। पिछले साल ही खगोलविदों ने इस बर्फीले लघु ग्रह के चौथे उपग्रह के मिलने की घोषणा की थी।

FILE
कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में सेटी (एसईटीआई) इंस्टीट्यूट के मार्क शॉल्टर ने कहा, ‘इसके सुव्यवस्थित कक्षा में उपग्रहों की श्रृंखला किसी रूसी गुड़िया की तरह जान पड़ती है।’ 1990 में शक्तिशाली अंतरिक्ष टेलिस्कोप हब्बल के लॉन्च के बाद वर्ष 2005 में इसने प्लूटो के उपग्रह निक्स और हाइड्रा की खोज की, जबकि अमेरिकी नौसेना वेधशाला ने 1978 में चारॉन को ढूंढा था।

अगस्त 2006 से पहले प्लूटो की गिनती सूर्य के नौवें उपग्रह के रूप में होती थी, इसके बाद इसे एक नए वर्ग लघु ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च