suvichar

पेनकिलर : दिल का दुश्मन

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2011 (11:43 IST)
FILE
अकसर लोग हल्के दर्द में पेनकिलर की गोलियां खा लेते हैं। पर एक ताजा अध्ययन की माने तो पेनकिलर आपके दिल की सेहत को बिगाड़ सकता है और इसके बाद इसके घातक परिणाम सामने आ सकते हैं।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक आइबूप्रोफेन या नीमेसुलाइ ड जैसी पेनकिलर गोलियां दिल की लय को 40 प्रतिशत तक अनियमित कर देती हैं। इससे पहले के शोध में यह बात भी सामने आई थी कि पेनकिलर की गोलियां हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना को बढ़ा देती हैं।

ताजा अध्ययन डेनमार्क के अरहुस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। पहली बार इस अध्ययन में देखा गया कि ये दवाएं खून की धमनियों में फाइब्रिलेशन यानी फड़फड़ाहट को अनियमित कर देती हैं। यह स्थिति ऐसी ही है जैसे हार्ट फेल्योर या हार्ट स्ट्रोक में होता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इससे लंबे समय के लिए दोनों ही बीमारी होने की आशंका रहती है। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर हेनरिक टोफ्ट ने बताया कि दिल की बीमारी से परेशान रोगियों को दवा बंद तो नहीं करनी चाहिए लेकिन इसके बुरे प्रभाव को लेकर डॉक्टरों से बात जरूर करनी चाहिए।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 1999 से 2009 के बीच 32602 रोगियों के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद पाया कि जिन रोगियों ने एंटी इंफ्लामेटरी ड्रग यानी पेनकिलर का इस्तेमाल किया, उनकी धमनियों में धड़कन की अनियमितता 40 प्रतिशत तक गड़बड़ हो गई। इतना ही नहीं ऐसे एक हजार मामले हर साल आने लगे। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज