suvichar

नासा ने बुध पर खोजा बर्फीला पानी

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2012 (15:10 IST)
FILE

नासा के एक अंतरिक्षयान ने बेहद गर्म बुध ग्रह पर स्थायी और छायादार ध्रुवीय गड्ढों में बर्फीले पानी के साथ-साथ कुछ ऐसे जमे हुए पदार्थ खोज निकाले हैं, जो बाष्पशील हैं।

नासा का एक मैसेंजर 'मरकरी सरफेस, स्पेस एनवायरमेंट, जियोकैमिस्ट्री एंड रेंजिंग' नामक अंतरिक्षयान सूर्य के सबसे निकट के ग्रह यानि बुध का अध्ययन कर रहा है। यह मार्च 2011 में वहां पहुंचा था।

नासा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वैज्ञानिकों ने पहली बार यह स्पष्ट रूप से देखा है कि पृथ्वी समेत अन्य आंतरिक ग्रह पानी और जीवन के लिए जरूरी कुछ अन्य रासायनिक कारकों को कैसे प्राप्त करते हैं।

जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय की व्यावहारिक भौतिकी प्रयोगशाला के वैज्ञानिक और मैसेंजर पर काम करने वाले डेविड लॉरेंस ने कहा, ‘बुध के ध्रुवीय इलाकों का नया आंकड़ा उसके इन क्षेत्रों में बर्फीले पानी की उपस्थिति दर्शाता है। इसे यदि वाशिंगटन डीसी के क्षेत्रफल जितना फैला दिया जाए तो भी इस परत की मोटाई दो मील तक की होगी।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक