Hanuman Chalisa

जानिए कैसे बनती है सुनामी?

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2011 (20:24 IST)
जब समुद्र तल या सतह पर अचानक हुई किसी बड़ी हलचल के कारण पानी की प्रचंड लहरे किनारे की ओर जाती है उन्ही लहरों को सुनामी का नाम दिया गया है। सुनामी का एक सरल उदाहरण दें तो पानी से भरे टब में अचानक कोई वजनदार वस्तु गिराने या टब को जोरों से हिलाने पर जैसी स्थिति टब में रखे पानी की होती है वैसी ही स्थिति समुद्र में आए किसी भूकंप के दौरान बनती है।

दरअसल समुद्री सतह पर, समुद्र तल के नीचे, धरती के ऊपरी सतह में अचानक आए तेज भूकंप से, भूगर्भीय तेज हलचल से समुद्र के पानी में बहुत बड़ी लहर उत्पन्न हो सकती है। ये बहुत विशाल और सैकड़ों किलोमीटर चौड़ी लहरें होती हैं। सुनामी लहरों के निचले हिस्सों के बीच का फ़ासला सैकड़ों किलोमीटर का होता है। पर जब ये तट के पास आती हैं तो इनकी गति कम हो जाती है पर ऊँचाई बढ़ जाती है।
WD
WD

सुनामी लहरों के बनने की कई वजह हो सकती है पर आमतौर पर यह किसी भूकंप की वजह से ही उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा समुद्र किनारे या समुद्र के तल पर जमीन धँसने, ज्वालामुखी फटने, या अंतरिक्ष से किसी बड़ी उल्का के समुद्री क्षेत्र में गिरने से भी सुनामी का निर्माण होता है। इसके अलावा कभी कभी बहुत बड़े चक्रवात से भी सुनामी आ सकती ह ै|

धरती की ऊपरी परत फ़ुटबॉल की परतों की तरह आपस में जुड़ी हुई है या कहें कि एक अंडे की तरह से है जिसमें दरारें हों। ऊपरी सतह से लेकर अन्तर्भाग तक, पृथ्वी, कई परतों में बनी हुई है। पृथ्वी की बाहरी सतह ( outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेट में विभाजित है जो क्रमशः कई लाख सालों में पूरे सतह से विस्थापित होती है। पृथ्वी की आतंरिक सतह एक अपेक्षाकृत ठोस ( mantle) व मोटी परत से बनी है।

इन सबके अंदर होता है एक कोर, जो एक तरल बाहरी कोर और एक ठोस लोहा का आतंरिक कोर ( inner core) से बनी हुई है। बाहरी सतह के जो विवर्तनिक प्लेट हैं वो बहुत धीरे-धीरे गतिमान हैं। यह प्लेट आपस में टकराते भी हैं और ए क- दूसरे से अलग भी होते हैं। ऐसी स्थिति में घर्षण के कारण भूखंड या पत्थरों में दरारें टूट सकती हैं। इस तेज हलचल के कारण जो शक्ति उत्सर्जित होती है, उससे भूकंप के रूप में तबाही मचाती है।

अकसर यह सुनामी लहरे तट तक पहुँचते-पहुँचते अपना असर खो देती है। पर किसी बड़े भूंकप के कारण उठी सुनामी लहरें समुद्री तट पर कहर बरपा देती हैं। विडंबना है कि जिस सटीकता से वैज्ञानिक भूकंप के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते वैसे ही सुनामी के बारे में भी बताना मुश्किल है।

साभार: भारतीय विज्ञान परिषद

चित् र : अमेरिक ी भूगर् भ सर्वेक्ष ण विभा ग /ग्राफिक् स प्रेजेंटेश न वेबदुनिय ा


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा