ramcharitmanas

चांद पर जल्द ही रहने लगेगा मानव

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 24 मई 2013 (10:16 IST)
FILE
केप केनेवरेल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि एयरोस्पेस क्षेत्र में सक्रिय निजी कंपनियां कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है। अगर सब कुछ सही रहता है तो जब नासा के एस्ट्रोनॉट एक क्षुद्रग्रह का मुआयना करने की यात्रा पर रवाना होंगे तो बहुत मुमकिन है कि निजी अंतरिक्षयात्री चन्द्रमा पर बसी मानव बस्ती में रह रहे हो।

नासा द्वारा कमीशन किए गए बिगेलो एयरोस्पेस द्वारा कराए गए एक शोध में यह बात सामने आई है। संस्थान के निदेशक राबर्ट बिगेलो ने बताया कि निजी कंपनियों ने इन परियोजनाओं को लेकर काफी रुचि दिखाई है।

इन परियोजनाओं में आसपास के ग्रहों पर फार्माक्यूटिकल शोधों का माहौल तलाशना तथा चन्द्रमा पर जाने वाले मानवीय मिशनों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल है।

नासा का खुद का इरादा भी वर्ष 2025 तक अपने अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम में विस्तार करते हुए अंतरिक्षयात्रियों को एक क्षुद्रग्रह की यात्रा पर रवाना करने का है और इसके एक दशक बाद अंतरिक्ष यात्री मंगल ग्रह की यात्रा पर जा रहे होंगे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस वर्ष नासा के लिए 10.5 करोड़ डॉलर के बजट की घोषणा की है जिसके तहत इसे एक क्षुद्रग्रह को चन्द्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा और भविष्य में अंतरिक्ष यात्री इसके अध्ययन के लिए इसकी यात्रा पर जा रहे होंगे। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब