sundarkand

इंसानों की तरह शौचालय जाएगा रोबोट

Written By ND
Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2012 (08:22 IST)
FILE
रोबोट और इंसानों में कई समानताएं देखने को मिलती रही हैं। स्वचालित और रिमोट कंट्रोल से चलने वाले मशीनी मानव नित नई क्षमताओं से पहले भी चौंकाते रहे हैं। एक बार फिर चौंकने की तैयारी कर लीजिए क्योंकि ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट विकसित किया है जिसे इंसानों की तरह मलमूत्र त्यागने की जरूरत पड़ती है और यह इंसानों की तरह ही शौचालय का प्रयोग करता है।

एंड्रायड तकनीक के क्षेत्र में एक कदम और आगे ब़ढ़ाते हुए वैज्ञानिकों ने जिस रोबोट को बनाया है वह न केवल बोल सकता है, चल सकता है और इंसानों की तरह बात कर सकता है बल्कि टायलेट भी जाता है। ब्रिटिश शोधकर्ताओं की एक टीम ने जो यह रोबोट विकसित किया है वो ईंधन के रूप में जैविक सामग्री का इस्तेमाल करता है और फिर कचरे के रूप में मल निकालता है।

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि यह नई पीढ़ी का इको रोबोट है जिसे अपने लिए अलग से शौचालयों की जरूरत प़ड़ेगी या वह इंसानों के लिए उपलब्ध शौचालयों का ही इस्तेमाल करेगा। अभी तक इस प्रकार की बातें केवल कोरी कल्पना लगती थीं लेकिन जल्द ही मशीनी हकीकत सामने होगी।

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिस्टोल रोबोटिक्स लैबोरेट्री (बीआरएल) की टीम ने यह रोबोट बनाया है। बीआरएल ब्रिस्टोल विश्वविद्यालय का ही अंग है।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, CM विजय और अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन, नेमरा में 14 फीट प्रतिमा का अनावरण करेंगे हेमंत सोरेन

सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ दान गबन का दावा, राज ठाकरे के आरोपों के बाद सरकार हरकत में

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट