dharma sangrah

आपके सपने हो सकेंगे रिकॉर्ड

सुलझेगी सपनों की गुत्थी!

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 11 नवंबर 2011 (10:24 IST)
ND

सपनों की भूलभुलैया जल्द ही सुलझने वाली है। जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट की एक टीम ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही लोग कंप्यूटर की मदद से देख पाएंगे कि उन्होंने नींद में कौन-सा सपना देखा। इससे भी बढ़कर यह भी मुमकिन है कि लोग अपने सपने रिकॉर्ड कर पाएंगे ताकि अगले दिन नींद से उठने के बाद फिर से देख सकें।

न्यू साइंटिस्ट में छपी खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रेन स्कैनर की सहायता से उन लोगों के सपनों को देखा जा सकता है जो अपने सपनों पर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके पीछे थ्योरी यह है कि जिस तरह हम जागृत अवस्था में स्कैनर से लोगों के दिमाग को स्कैन करके उनके दिमाग में चल रही गतिविधियों की जानकारी जुटा सकते हैं उसी तरह यह भी जाना जा सकता है कि सोने के बाद लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है।

जागते वक्त विचारों को पढ़ पाने की तरह ही क्या सपनों को भी पढ़ा जा सकता है, यह जानने के लिए वैज्ञानिकों ने इन खास लोगों का दिमाग का निगरानी तकनीक से परीक्षण किया। उन्होंने सपनों पर नियंत्रण का दावा करने वाले छह व्यक्तियों की दिमागी हरकतों का अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने फंक्शनल एमआरआई और नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का इस्तेमाल किया।

अध्ययन में हिस्सा लेने वालों से कहा गया कि वे कल्पना करें कि उन्होंने किसी का हाथ पकड़ रखा है। उनके इस अहसास की ब्रेन इमेंजिंग की गई। बाद में उनसे कहा गया कि वे अपने सपनों में इसी अहसास को दोहराने की कोशिश करें। हैरानी की बात है कि दोनों मामलों में काफी समानता देखी गई। इससे यह साबित हो गया कि अब कंप्यूटर के जरिए जाना जा सकता है कि सपनों में किसी ने क्या देखा या क्या किया। (एजेंसी)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रनायकों के परिजनों का किया सम्मान, शौर्यगाथा की पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें : योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा