Hanuman Chalisa

पनीर खाते हैं तो आपके लिए काम की खबर

मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (15:24 IST)
जब आदमी ने खेती करना शुरू किया और डेयरी प्रोडक्ट्स का उपयोग करना शुरू किया तब से हमारे पूर्वजों की खोपड़ी का आकार छोटा हो गया। इसका क्या कारण हो सकता है? क्या आपने कभी सोचा है कि आपका भोजन भी शरीर की आकारिकी को प्रभावित करता है और इनके उपयोग से शरीर के अंगों का आकार भी छोटा या बड़ा हो सकता है।  
 
भले आप इसे न मानें लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने कहा है कि मानव जाति ने जब पनीर (चीज) जैसी डेरी प्रोडक्ट्‍स का प्रयोग शुरू किया तब उसके हाथ और जबड़ों का छोटा और कमजोर होना शुरू हो गया। इसका नतीजा यह भी हुआ कि हमारी खोपड़ी का आकार भी घट गया।
 
अध्‍ययनकर्ताओं के अनुसार इसकी वजह यह है कि इन खाद्य सामग्रियों का इस्‍तेमाल शुरू करने के बाद मनुष्‍य की शिकार पर निर्भरता कम होने लगी और मुलायम चीजों को चबाने से उसके जबड़ों पर दबाव पड़ना भी कम हो गया। डेलीमेल ऑनलाइन में प्रकाशित एक लेख में सेबेस्टियन मर्फी-बेस्ट्स लिखते हैं कि खेती करने के तौर-तरीके और बेहतर भोजन मिलने के चलते मनुष्य की खोपड़ी का आकार छोटा होने लगा।
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि चारा खोजने, खेती करने के युग में जहां आदमी की खोपड़ी का आकार ओरांगउटान के बराबर था लेकिन कालांतर में यह छोटा हो गया। शोधकर्ताओं ने करीब एक हजार मानव खोपड़ियों का अध्‍ययन किया। ये खोपड़ियां पूरे विश्‍व के अलग-अलग हिस्‍सों से एकत्रित की गई थीं। इनमें मानव के खेती बाड़ी और डेरी प्रोडक्ट के इस्‍तेमाल के बाद और उससे पहले शिकार पर निर्भर मनुष्‍यों की खोपड़ियां शामिल की थीं। 
 
दोनों की तुलना करने पर इस शोध में यह निष्कर्ष सामने आया कि जैसे-जैसे मनुष्‍य फार्मिंग और पशुपालन की तकनीक विकसित करके फल सब्‍जियों और पशुओं के दूध से बनने वाले डेरी उत्‍पादों का प्रयोग बहुतायत में करने लगा उसके जबड़े सिकुड़ने लगे और खोपड़ी का आकार भी घटने लगा। इसी तरह शरीर की हड्‍डियों की मजबूती भी कमजोर होने लगी।  

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख