Hanuman Chalisa

क्या है छावा उर्फ संभाजी महाराज से सांभर का कनेक्शन, जानिए क्या है इस नाम के पीछे की कहानी ?

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (15:35 IST)
what is relation between Sambhaji Maharaj and Sambhar: फिल्म छावा के रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म लगातार सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। सभी की जुबान पर विक्की कौशल की एक्टिंग का जायका छा गया है।  जायके की अगर बात करें तो सांभर दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन है जिसे इसके स्वादिष्ट फ्लेवर की वजह से पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है। इमली, सहजन, टमाटर, हरा धनिया और तुवर की दाल में सब्जियों के मिक्स और विशेष मसाले का छौंक लगाकर तैयार किए जाने वाले सांभर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।

अगर हम आपसे कहें कि सांभर मूल रूप से दक्षिण भारत का व्यंजन नहीं है तो आपको थोड़ा आश्चर्य हो सकता है। लेकिन यदि आपको बताया जाए कि सांभर का सीधा संबंध छत्रपति शिवजी के वीर बेटे संभाजी महाराज से है तब आप क्या कहेंगे? सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन इतिहास में इसके बारे में प्रमाण मिलते हैं। चलिए वेबदुनिया हिंदी पर आज आपको इस दिलचस्प जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इडली-वड़ा हो या डोसा, सांभर के बिना इनका स्वाद नहीं लिया जा सकता। सांभर को दक्षिण भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। लेकिन असल में सांभर रूपी व्यंजन पहली बार मराठा रसोई में बनाया गया था और पहली बार ये महाराष्ट्र के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज को परोसा गया था। अब चलिए सांभर की पूरी कहानी समझने के लिए आपकी संभाजी महाराज के ही समय में ले चलते हैं।

ALSO READ: कौन थे वीर मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज, जानिए क्यों कहलाते हैं 'छावा' और क्या है इस नाम का अर्थ
सांभर का संभाजी कनेक्शन
बात तब की है जब तमिलनाडु के तंजावुर पर मराठों का शासन था। इस दौरान छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी वहां अक्सर शाहूजी महाराज से मिलने जाया करते थे। वे जब भी तंजावुर में होते, शाहूजी महाराज उनकी पसंद का भोजन बनवाते। बताया जाता है कि संभाजी को मराठी व्यंजन 'आमटी' बहुत पसंद था। एक बार जब संभाजी महाराज तंजावुर आर तो उनके आने से पहले शाहूजी महाराज ने अपने रसोइयों को संभाजी की पसंदीदा आमटी तैयार दखने का आदेश दे दिया था। आमटी मूंग दाल से बनने वाला एक व्यंजन है जिसमें खटाई के रूप में कोकम का इस्तेमाल होता है।
 
संभाजी महाराज के लिए बनाई नई डिश, नाम मिला सांभर
इत्तेफाक से उस दिन रसोई में मूंग दाल और कोकम दोनों ही नहीं थे। अब रसोइए ने एक तरकीब लगाई। मूंग की दाल की जगह उसने तुअर की दाल का उपयोग किया और खटाई के लिए कोकम की जगह इमली का इस्तेमाल करते हुए एक नया व्यंजन तैयार कर दिया। जब ये नया व्यंजन संभाजी की थाली में परोसा गया तो इसे चखते ही वे इसके स्वाद के मुरीद हो गए। तब रसोइयों ने बताया कि रसोई में आमटी के लिए सामग्री उपलब्ध ना होने की वजह से उसने तुअर की दाल और इमली से यह नया व्यंजन तैयार किया है।

दक्षिण भारतीय व्यंजन माना जाता है सांभर
क्योंकि शाहूजी महाराज ने यह व्यंजन विशेषरूप से संभाजी के लिए बनवाया था इसलिए इसका नामकरण भी उन्हीं के नाम से सांभर कर दिया। हालांकि अब सांभर को दक्षिण भारत के व्यंजन के रूप में पहचाना जाता है। लेकिन मूल रूप से इस व्यंजन की खोज संभाजी के लिए हुई थी। हालांकि कुछ इतिहासकारों का मत है कि यह कहानी सच नहीं है, लेकिन हर व्यंजन की अपनी अनोखी यात्रा होती है। अगर सांभर और संभाजी महाराज का यह कनेक्शन सच है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

कविता- तू ना हो तो...

अगला लेख