Hanuman Chalisa

पद्य कथा: छोटे प्राणी बड़े काम के

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (16:58 IST)
गई एक दिन चुनमुन चींटी,
नदी किनारे पानी पीने।
फिसला पैर गिरी पानी में,
डर से छूटे उसे पसीने।
 
नदी किनारे वहीँ पेड़ पर,
एक कबूतर ने जब देखा।
जान बचे चींटी की कैसे?,
एक तोड़कर पत्ता फेका।
 
चींटी ने जब पत्ता देखा,
उस पर चढ़कर जान बचाई।
पत्ता जब लग गया किनारे,
चींटी ने थी राहत पाई।
 
आकर मिली कबूतर से वह,
बोली भैया हूं आभारी।
अगर जरूरत पड़ी कभी तो,
कर दूंगी मैं मदद तुम्हारी।
 
हंसा कबूतर मन ही मन में,
ये नन्हीं क्या मदद करेगी।
जान जरा सी तो है इसकी,
मेरे दुख क्या दूर करेगी।
 
तभी अचानक एक शिकारी,
ने गुलेल से साध निशाना।
उसी कबूतर के ऊपर ही,
एक बड़ा सा पत्थर ताना।
 
चींटी ने जब यह देखा तो,
उस व्याध पर गुस्सा फूटा।
काट लिया उसके पैरों पर,
उसका हाय! निशाना चूका।
 
अब तो हुआ कबूतर भावुक,
बोला तुमने जान बचाई।
तुम हो मेरी प्यारी बहना,
मैं हूं बहना तेरा भाई।
 
छोटे प्राणी बड़े काम के,
काम बड़े अक्सर कर जाते।
पता नहीं हम बड़े लोग क्यों,
इन छोटों को समझ न पाते।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

अगला लेख