Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : जाग तुझको दूर जाना...

Updated: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (13:06 IST)
मंजिलें हैं दूर तेरी, रास्ता कांटोंभरा है, 
जिंदगी संघर्ष तेरी, आग से दामन भरा है।


 
गम के प्याले हैं तुझको पीना,
जाग तुझको दूर जाना।
 
है किसे फुर्सत यहां, 
गम बंटाने को तेरे। 
कौन आएगा यहां, 
आंसू पीने को तेरे। 
 
आंसुओं का ये समंदर आज तुझको पार करना, 
जाग तुझको दूर जाना। 
 
जिंदगी के हर कदम पर, 
मौत तेरे पास है। 
मौत से ही लड़कर जीना, 
अब तुम्हारे हाथ है। 
 
जिंदगी जीना है तो कर मौत का तू सामना,
जाग तुझको दूर जाना। 
 
जिंदगी के हर गम में, 
सफलता का राज है। 
राह का हर एक कांटा, 
आज की आवाज है। 
 
जिंदगी की हर कठिनता पर विजय तुझको आज पाना,
जाग तुझको दूर जाना। 
 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख