Daily Horoscope
✕

पितृ दिवस पर कविता : मैं एक छोटा बच्चा हूं

Updated: शनिवार, 17 जून 2023 (15:32 IST)
मैं एक छोटा बच्चा हूं
 
मेरे प्यारे पापा हैं
मेरी प्यारी मम्मा है
 
जब मैं आंखें खोलता हूं
पापा को घर में नहीं पाता हूं
 
मम्मी धीरे से समझाती
पापा ऑफिस चले गए
 
जब तक मैं जगता हूं
पापा वापस घर नहीं आते हैं
 
मेरे सो जाने पर
पापा थके-मांदे आ जाते हैं
 
फिर धीरे से पप्पी ले
सोने चले जाते हैं
 
न वो पिज्जा हट ले जाते हैं
न वो बर्गर खिलाते हैं
 
वीडियो गेम की कौन कहे
घुम्मी भी नहीं ले जाते हैं
 
मैं मम्मा से पूछता हूं
पापा कब मेरे संग खेलेंगे
 
मम्मा धीरे से समझाती
वो तो संडे को मिल पाएंगे
 
मैं धीरे से कहता हूं
ये पापा संडे वाले हैं
 
संडे जल्दी से आ जाओ
पापा से पूरे दिन मिलाओ
 
पिज्जा हट और मैकडोनल में
पूरे दिन पापा के साथ बिताओ। 

ALSO READ: Fathers Day Slogans : फादर्स डे पर 10 बेहतरीन स्लोगन, यहां पढ़ें

ALSO READ: Father's Day पर जानिए पिता के बारे में महान लोगों के विचार
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख