Hanuman Chalisa

मजेदार बाल गीत : सपने सच कर डालो

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2024 (14:19 IST)
तुम्हें नहीं क्या उठना बेटे,
किन सपनों में अब तक खोए।
 
दादाजी तो कब से उठकर,
करने लगे योग अभ्यास।
दादी जी भी गौशाला में,
खिला रहीं गायों को घास।
पापाजी ने नहा लिया है,
अपने सारे कपड़े धोए।
 
तेरी दीदी ने भी उठकर,
हल कर डाले पांच सवाल।
होम वर्क का बोझा सिर से,
मज़े-मज़े से दिया निकल।
चाचा-चाची ने क्यारी में,
बीज सेम, भिंडी के बोए।
 
सभी पडोसी मित्र तुम्हारे,
खेल रहे टेनिस का खेल।
बड़े पिताजी देख रहे हैं,
मोबाइल में आए मेल।
सब्ज़ी वाली काकी आईं,
हरी सब्जियां सिर पर ढोए।
 
सुबह-सबेरे जल्दी उठना,
दिया बड़े बूढों ने ज्ञान।
सूर्य उदय पर जो उठते हैं।
वे बनते हैं बड़े महान।
उठकर जल्दी कर डालो सच,
जो भी तुमने स्वप्न संजोए।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख