suvichar

बाल कविता : अपनी मुट्ठी कस

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (17:13 IST)
एक में जोड़ा एक तो बच्चों,
हो जाते हैं दो।
हाथ नहीं गंदे रखना है,
हैंड वॉश से धो।
 
एक में जोड़े दो तो बच्चों,
हो जाते हैं तीन।
बातें इतनी मीठी बोलो,
जैसे बजती बीन।
 
एक में जोड़े तीन तो बच्चों,
हो जाते हैं चार।
मिलजुल कर रहना अच्छा है,
इसमें ही है सार।
 
एक में जोड़े चार तो बच्चों,
हो जाते हैं पांच।
दादाजी कहते हैं सबसे,
नहीं सांच को आंच।
 
एक में जोड़े पांच तो बच्चों,
हो जाते हैं छह।
कोई सताये शाळा में तो,
टीचर जी से कह।
 
एक में जोड़े छह तो बच्चो,
हो जाते हैं सात।
सुबह-सुबह से करो योग, 
दो बीमारी को मात।
 
एक में जोड़े सात तो बच्चों,
हो जाते हैं आठ।
अच्छा होता बड़ी भोर में,
उठकर पढ़ना पाठ।
 
एक में जोड़े आठ तो बच्चों,
हो जाते हैं नौ।
कक्षा में चुप होकर बैठो,
नहीं करो चौं-चौं।
 
एक में जोड़े नौ तो बच्चों,
हो जाते हैं दस।
निर्भय होकर आगे बढ़ना,
अपनी मुठ्ठी कस।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख