Hanuman Chalisa

फनी बाल गीत : क्या होता है रमतूला

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मम्मी मुझको नहीं खेलने,
देती है अब घर घूला
न ही मुझे बनाने देती,
गोबर मिट्टी का चूल्हा
 
गपई समुद्दर क्या होता है,
नहीं जानता अब कोई।
गिल्ली डंडे का टुल्ला तो,
बचपन बिल्कुल ही भूला।
 
हुआ आजकल सावन भादों,
व्यस्त बहुत मोबाइल में,
आम नीम की डालों पर अब,
कहीं नहीं दिखता झूला।
 
अब्ब्क दब्बक दाएं दीन का,
बिसरा खेल जमाने से
अटकन चटकन दही चटाकन,
लगता है भूला भूला।
 
न ही झड़ी लगे वर्षा की,
न ही चलती पुरवाई।
मौसम लकवाग्रस्त हो गया,
भू का मुंह रहता फूला।
 
ऐसी चली हवा पश्चिम की,
हम खुद को ही भूल गए
गुड़िया अब ये नहीं जानती,
क्या होता है रमतूला।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: फनी बाल गीत : हंसकर कह दो

ALSO READ: बाल गीत : उठ जाओ अब मेरे लल्ला

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख