suvichar
✕

46 की उम्र में भी दिखती हैं जवां अनुपमा, जानिए इनका ब्यूटी सीक्रेट

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (16:15 IST)
Rupali Ganguly
'मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं, हसूं, खेलूं, बाहर जाऊं, अकेली जाऊं, किसी और के साथ जाऊं, जब जाऊं, जैसे भी जाऊं, आपको क्या?' अनुपमा का यह फेमस डायलॉग तो आपने ज़रूर सुना होगा। टेलीविज़न पर राज करने वाली अनुपमा यानि रुपाली गांगुली पुरे भारत में काफी प्रचलित हैं। आज के समय में हर घर में मम्मियां अनुपमा को अपना रोल मॉडल मानने लगी हैं। रुपाली गांगुली अपनी एक्टिंग के साथ सुंदरता के लिए भी काफी प्रचलित है। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता है। आपको बता दें कि रुपाली गांगुली की वर्त्तमान आयु 46 वर्ष है। इनके चेहरे का ग्लो हमेशा इन्हे यंग दिखाता है। क्या आप भी जानना चाहते हैं अनुपमा का ब्यूटी सीक्रेट, तो चलिए जानते हैं..
 
जानिए अनुपमा का ब्यूटी सीक्रेट
 
1. हाइड्रेशन है ज़रूरी: रुपाली गांगुली के ब्यूटी सीक्रेट में हाइड्रेशन का सीक्रेट शामिल है। रुपाली गांगुली ग्लोइंग स्किन के लिए अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखती हैं। ज़्यादा पानी या पर्याप्त पानी के सेवन से त्वचा का टेक्सचर इम्प्रूव होता है। साथ ही एक्ने और ड्राई स्किन की समस्या भी कम होती है।  
 
2. मेकअप रिमूव: अनुपमा सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप रिमूव करके सोती हैं। चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद वह नाईट क्रीम लगाती हैं। कई महिलाएं थकान के कारण मेकअप रिमूव किए बिना ही सो जाती हैं जिससे स्किन खराब होती है। 
 
3. मुल्तानी मिट्टी: रुपाली महंगे फेस पैक की जगह साधारण मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना पसंद करती हैं। रुपाली अक्सर मुल्तानी मिट्टी में दूध और शहद मिलाकर फेस पैक बनाती हैं। दूध आपकी स्किन टोन को बेहतर करता है। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे को अच्छे से साफ करती हैं और एक्सेसिव ऑइल को भी कम करती है। 
 
4. हेल्दी डाइट: ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट बहुत ज़रूरी है। रुपाली हेल्थ के प्रति काफी जागरूक हैं। उनकी डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल होते हैं। साथ ही वो जंक फूड या तला-भुने खाने से खुद को दूर रखती हैं। 
 
5. क्लींजिंग: रुपाली अपनी त्वचा को साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल करती हैं। कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आप टोनर की तरह कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही रुपाली अपने स्किनकेयर रूटीन में टोनर को भी शामिल करती हैं। 
 
6. मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन: मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन दोनों ही त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी हैं। त्वचा को बाहर  से हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना बहुत ज़रूरी है। मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन के इस्तेमाल से चेहरे पर स्किन एजिंग और रिंकल की समस्या कम होती है। 
ALSO READ: फेशियल करवाने के बाद न करें ये गलती, चेहरा नहीं करेगा ग्लो

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख