शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. चिट्ठी-पत्री
Written By WD

न्यूटन का सेव

न्यूटन का सेव -
ND
बच्‍चों आपको तो पता होगा कि आज कल विज्ञान पखवड़ा चल रहा है। हम अपनी रोजना की जिंदगी में कई तरह की घटनाएँ अपने आसपास घटते देखते हैं। ऐसे ही न्‍यूटन ने एक दिन पेड़ से सेव गिरता देखा। बात उनके दिमाग में कौधी और न्‍यूटन सोच में पड़ गए कि सेव आखिर जमीन पर क्‍यों गिरा ?

यह आसमान में भी तो उड़ सकता था। इसके बाद वो अपने आसपास की चीजों पर गौर करने लगे। एक लंबे अरसे तक शोध करने के बाद उन्‍होंने पता लगा है कि पृथ्‍वी में एक विशेष आकर्षण शक्‍ति है, जो सभी वस्‍तुओं को अपनी ओर खींचती है। पृथ्‍वी के इस आकर्षण शक्‍ति यानि गुरुत्‍वाकर्षण की खोज का श्रेय उन्‍हें जाता है।

बच्‍चों ऐसा नहीं है कि पृथ्‍वी में न्‍यूटन के पहले गुरूत्‍वाकर्षण नहीं था, लेकिन उनकी चौकश दिमाग ने इस बात से सभी को वाकिफ किया। इसलिए न्‍यूटन को गुरूत्‍वाकर्षण की खोज का जनक कहा जाता है। बच्‍चों सभी कुछ हमारे आसपास ही घटित होती हैं। बस जरूरी है चौकश नजर और लगन की। बाकी बातें बाद में...

आपकी दीदी
प्रेरणा