Daily Horoscope
✕

वर्किंग वुमन कैसे रखें करवा चौथ का व्रत? जानिए 8 टिप्स

Updated: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (13:04 IST)
करवा चौथ का व्रत बहुत ही कठिन होता है क्योंकि इसमें अन्न और जल ग्रहण तब तक नहीं किया जा सकता जब तक की रात को चांद के दर्शन ना हो जाए। मौसम के कारण कभी-कभी चांद बहुत देर से दिखाई देता है तो कभी बादल घने होने के कारण दिखाई ही नहीं देता हैं। ऐसे में महिलाएं दूसरे दिन व्रत खोलती हैं।
 
इस कठिनाइयों के चलते कामकाजी महिलाओं के लिए तो यह व्रत बहुत ही कठिन हो जाता है, क्योंकि घर पर रहकर भूखे रहने में इतनी एनर्जी वेस्ट नहीं होती जितनी की ऑफिस में कार्य करते हुए होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे महिलाएं जिन्हें ऑफिस जाना जरूरी है वे कैसे करवाचौथ का व्रत आसानी से रख सकती हैं? इसके लिए यहां कुछ टिप्स दी जा रही है।
 
1.सबसे पहली बात यह कि कामकाजी महिलाएं सरगी अच्‍छे से खाएं। सास द्वारा दी गई सरगी में काजू, बादाम, किशमिश, अंगूर, नारियल के अलावा ऐसे व्यंजन होते हैं जो आपके शरीर में जल की मात्रा को शाम तक बनाए रखते हैं। सरगी तड़के खाई जाती है।
 
2.यदि आप ऑफिस में बहुत सारी चूड़ियां पहनकर नहीं जा सकतीं, तो दो-चार-छह इस तरह के सम सख्या में चूड़ियां पहनकर जा सकती हैं। ऑफिस आते-जाते वक्त धूल और धूप से बचें।
 
3.ऑफिस में अनावश्‍यक इधर-उधर घुमें नहीं बल्कि लंच समय में आराम करें। आप जितनी एनर्जी बचाएंगी उतना बेहतर होगा। आज के दिन ज्यादा काम न करें, क्योंकि यह बात आपके बॉस भी अच्छे से समझते होंगे।
 
4.आप भूख के बारे में न सोचते हुए अपना ध्यान शाम की तैयारी पर लगएं कि कैसे मेकअप करेंगे और कैसे अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पूजा आदि करेंगी। उपवास से ध्यान हटाने के लिए म्यूजिक सुनते हुए कार्य कर सकती हैं।
 
5.एक साफ बोटल में सास के दिए हुए करवे का थोड़ा बहुत पानी ऑफिस में ले जाएं। साथ ही अनाज वाले करवे में से थोड़ा-सा साबूत अनाज और सास के बायने के शगुन का पैसा भी ले जाएं। 
 
6.जब भी ऑफिर में समय मिले तो तो कथा पढ़ें या सुने। जिस समय आप कथा पढ़ या सुन रही हों, उस समय अनाज और पानी अपने पास रखें।
 
7.कथा पढ़ने या सुनते समय सामने एक प्लेट रख लें और हुंकारा भरते हुए अनाज का एक-एक दाना उस प्लेट में रखते जाएं।
 
8.ऑफिस से लौटकर करवे में वो पानी डाल दें, जिसे आप ऑफिस ले गई थीं और साबूत अनाज को अर्घ्य देने के लिए रख लें। शाम को उसी पानी और साबूत अनाज से चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय चांदी का लोटा, सिक्का या अंगूठी हाथ में जरूर रखें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

22 October Birthday: आपको 22 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 अक्‍टूबर, 2026)

कैसे हुई करवा चौथ की शुरुआत? जानिए इतिहास और व्रत के खास नियम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

क्यों मनाई जाती है शरद पूर्णिमा? देवी लक्ष्मी से क्या है संबंध? जानिए इसका धार्मिक महत्व

अगला लेख