सम्बंधित जानकारी
- Karva Chauth 2020 : मधुर प्यार और अखंड सुहाग का मंगल पर्व- करवा चौथ
- Karwa chauth puja vidhi 2020: कैसे करें करवा चौथ व्रत को, जानिए सरल विधि
- करवा चौथ व्रत रखने के खास 5 नियम जानना जरूरी
- करवा चौथ के व्रत से जुड़ींं 8 पौराणिक बातें
- Karwa Chauth Puja Samagri List : करवा चौथ पूजन में जरूरी हैं 34 चीजें, जानिए सूची
Karwa Chauth Dress Color : करवा चौथ 2020 पर राशि अनुसार कैसे करें श्रृंगार, कौन सी पूजा होगी शुभ
भारतीय ज्योतिष के अनुसार सभी सुहागिनों के लिए प्रस्तुत है राशि के मुताबिक मार्गदर्शन। जानिए आज आप कौन-सी साड़ी पहनें, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी हो।
इस दिन अगर राशि के अनुसार शुभ रंग का चयन करें और पूजन करें तो दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रगाढ़ स्नेह बना रहता है।
मेष- मेष राशि वाली जातक गुलाबी रंग की साड़ी पहने एवं गणेश जी को गुड का विशेष भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं।
निम्न मंत्र का जाप करें -
- ॐ गौरी सुताय नम:
वृषभ- वृषभ राशि वाली जातक पीले रंग की धारी वाली साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं। गणेश जी को खोपरे (नारियल) का भोग लगाए।
मंत्र- ॐ अलम्पटाय नम:
मिथुन- मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं गणेश जी को दूर्वा व लड्डू का भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ वरप्रदाय नम:
कर्क- कर्क राशि वाली जातक श्रृंगार में चांदी पहने एवं गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। रूपहली लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ ईशान-पुत्राय नम:
सिंह- सिंह राशि वाली महिलाएं लाल और सुनहरा सूट पहनें। गणेश जी को गुड़ से बनी वस्तु का भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ हेरम्बाय नम:
कन्या- कन्या राशि वाली महिलाएं नीली लाइन वाली साड़ी पहनें एवं गणेश जी को मीठा फल अवश्य चढ़ाएं। चन्द्र पूजन में चावल चढ़ाएं।
मंत्र- कुमार-गुरवे नम:
तुला- तुला राशि वाली महिलाएं इस बार हल्के पीले रंग की साड़ी पहनें एवं गणेश जी को खीर का भोग लगाएं। पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ लम्बकर्णाय नम:
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाली महिलाएं इस करवा चौथ पर गुलाबी वस्त्र पहनें एवं गणेश जी को केशर-युक्त मिठाई का भोग लगाएं। चन्द्रमा की पूजन में पहले कुंकू का प्रयोग करें।
मंत्र- ॐ भीमाय नम:
धनु- धनु राशि वाली महिलाएं हल्की जामुनी साड़ी पहनें एवं चन्द्र पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं। गणेश जी को केले का भोग लगाएं।
मंत्र- ॐ सुमुखाय नम:
मकर- मकर राशि वाली महिलाएं रेशमी वस्त्र पहनें एवं गणेश जी को बेसन की मिठाई का भोग लगाएं। चन्द्र पूजन में आंकड़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं।
मंत्र- मेघनादाय नम:
कुंभ- कुंभ राशि राशि वाली महिलाएं रंगीन फूल वाली मल्टी कलर साड़ी पहनें। गणेश जी को बिल्वपत्र का फल का भोग लगाएं। पूजन में चांदी के पात्र में दूध रखें और लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ अघनाशाय नम:
मीन- मीन राशि वाली महिलाएं केसरिया और सुनहरे रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में दुर्वा चढ़ाएं। गणेश जी को हलवे का भोग लगाएं।
मंत्र- ॐ गजवक्त्राय नम:
ALSO READ: Karwa chauth puja vidhi 2020: कैसे करें करवा चौथ व्रत को, जानिए सरल विधि
ALSO READ: करवा चौथ व्रत रखने के खास 5 नियम जानना जरूरी
ALSO READ: Karwa chauth puja vidhi 2020: कैसे करें करवा चौथ व्रत को, जानिए सरल विधि
ALSO READ: करवा चौथ व्रत रखने के खास 5 नियम जानना जरूरी
