Hanuman Chalisa

प्रियंका गांधी का भाजपा पर निशाना, विधायक खरीदकर बनाई थी सरकार, गलत थी नीयत

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2023 (15:34 IST)
Karnataka elections : कर्नाटक के खानापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP ने विधायकों को खरीदकर कर्नाटक में एक ऐसी सरकार बनाई, जिसकी नीयत शुरू से ही गलत थी। नतीजा ये हुआ कि प्रदेश में गवर्नेंस कम हो गया, मुख्यमंत्री बदले गए, विकास कार्य रुक गए, भ्रष्टाचार हुआ। 

ALSO READ: 7 दशक से विकास के लिए तरस रहा है बेलगावी का खानापुर, क्या सीमा विवाद है बड़ा चुनावी मुद्दा
प्रियंका ने कहा कि आज कर्नाटक की BJP सरकार... 40% कमीशन सरकार के नाम से जानी जाती है। कर्नाटक को BJP के भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने, प्रदेश के हर घर में खुशहाली लौटाने, आ रही है कांग्रेस।
 
उन्होंने कहा कि SC, ST, OBC के लिए BJP सरकार ने कहा- यहां आरक्षण बढ़ाएंगे। जब आरक्षण बढ़ाने का समय आया तो मोदी सरकार ने संसद में कहा- ये नहीं हो सकता। खुद सरकार में रहे तब नहीं किया, अब चुनाव आया है तो BJP फिर वही बातें कर रही है।
 
प्रियंका ने कर्नाटक की बहनों के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष घोषणा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 15,000 रुपए तक, मिनी आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 10,000 रुपए तक, आशा बहनों का मानदेय 8,000 रुपए तक और मिड-डे मील की बहनों का मानदेय 5,000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। आंगनबाड़ी से रिटायरमेंट के बाद: 3 लाख और मिनी आंगनबाड़ी से रिटायरमेंट के बाद 2 लाख रुपए मिलेंगे।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख