1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. PM Modi in karnataka election

कर्नाटक में पीएम मोदी बोले, सांप भगवान शंकर के गले का गहना

karnataka election
Karnataka elections : कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग धमकियां दे रहे हैं। कभी कोई कहता है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी तो कोई सांप से तुलना करते हुए वोट मांग रहा है। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा सांप है। मेरी तुलना ये लोग सांप से कर रहे हैं। लेकिन सांप भगवान शंकर के गले की शोभा है और मेरे लिए देश की जनता ईश्वर का रूप है, शिव का ही स्वरूप है, इसलिए ईश्वर रूपी जनता के गले का सांप होना भी मुझे स्वीकार है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के विकास के लिए राज्य को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। डबल इंजन सरकार मतलब- सबकी सरकार... गरीब की सेवा करने वाली सरकार, शत-प्रतिशत लाभ देने वाली सरकार।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस... ये दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से एक हैं। ये दिल्ली में साथ-साथ रहते हैं, पार्लियामेंट में एक-दूसरे का साथ देते हैं। ये दोनों दल परिवारवादी हैं। ये दोनों करप्शन को बढ़ावा देते हैं। जब कांग्रेस-जेडीएस की सरकारें होती हैं तो सिर्फ कुछ विशेष परिवार फलते-फुलते हैं, लेकिन भाजपा के लिए हर परिवार, इस देश का एक-एक परिवार, कर्नाटक का एक-एक परिवार, पार्टी का अपना परिवार है।
 
पीएम ने कहा कि विश्वासघात का दूसरा नाम कांग्रेस है। कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है, कांग्रेस पहले उन परिस्थिथियों को बनाने में ताकत लगाती थी, जो किसानों को कर्ज में डूबो दे, फिर चुनाव आने पर कर्जमाफी का दिखावा करती थी।
अगला लेख
Mann Ki Baat: लोगों की व्यथा सुनने के बजाय अपनी व्यथा सुनाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं मोदी