1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
  4. PM Modi jharkhand gumla rally

गुमला में पीएम मोदी ने बताया, झारखंड को क्यों चाहिए भाजपा सरकार?

narendra modi
PM Modi Gumla rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गुमला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठ को रोकने के लिए यहां पर भाजपा सरकार चाहिए। झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए, युवाओं को नौकरी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यहां पर भाजपा की सरकार चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी, ओबीसी, दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे SC/ST और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। ये लोग SC/ST और OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के पैसे की लूट नहीं होने देगा, जिन्होंने इसे लूटा है वे जेल में अपनी जिंदगी बिताएंगे। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन रेत, जंगल, पानी लूट रहा है, यहां तक ​​कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी रिश्वत ले रहा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आप जातियों में टूटेंगे तो आदिवासियों की ताकत कम हो जाएगी। इसलिए मैं कहता हूं - एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। कांग्रेस आदिवासियों को उच्च पदों पर बर्दाश्त नहीं कर सकती और वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का अपमान करती है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देशभर में 7,000 आदिवासी गांवों के विकास के लिए 80,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बोकारो में पीएम मोदी बोले, भर्ती माफिया को पाताल में से भी ढूंढकर जेल भेजेंगे