suvichar

मोदी के हनुमान के तीखे तेवर, जातिगत जनगणना को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान

Updated: रविवार, 25 अगस्त 2024 (19:53 IST)
Chirag Paswan on caste census : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया। इस बीच चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो।
<

हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा… pic.twitter.com/B916rGuo0u

— Lok Janshakti Party (@LJP4India) August 25, 2024 >इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके... मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं... मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार बनने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि झारखंड में अगर एनडीए के साथ बात नहीं बनी तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर दावा किया है।

इधर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पहले ही 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। दोनों पार्टियां एनडीए की सहयोगी हैं। , भाजपा लोजपा (आर) और जदयू के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है।  झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या रणनीति होगी, अब इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

अगला लेख