अमित शाह बोले, झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे
Jharkhand election news : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके।
शाह ने यह भी घोषणा की कि भाजपा राज्य में प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करेगी और उसे खदेड़ देगी। उन्होंने राज्य के कोयला खनन क्षेत्र झरिया में भाजपा की एक रैली में कहा कि झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर कोयले की तस्करी रोकी जाएगी...व्यापारियों को अब डरने की जरूरत नहीं है। ALSO READ: क्या मुसलमानों के कानून से चलेगा देश, निशिकांत दुबे का सवाल
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता का पैसा लूटने वाले झारखंड के भ्रष्ट नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। हम भ्रष्ट नेताओं को सीधा करने के लिए उन्हें उल्टा लटका देंगे।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि हेमंत बाबू घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। हम झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर उनकी पहचान करेंगे और उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं।
आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है।
— BJP (@BJP4India) November 12, 2024
आपका एक-एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है।
आपका एक वोट तय करेगा कि आपको खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला JMM चाहिए, या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए।
- श्री @AmitShah
पूरा वीडियो देखें :… pic.twitter.com/qQJ4tHEmaN
शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक वोट झारखंड की किस्मत तय करेगा। यह भी तय करेगा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं लखपति बनेंगी या झारखंड के भ्रष्ट नेता अपनी तिजोरियां भरेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिए, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक हम ऐसा नहीं होने देंगे।
भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी कटाक्ष किया और मतदाताओं से भाजपा के प्रतीक चिह्न कमल के लिए इतनी जोर से बटन दबाने का अनुरोध किया कि उसका करंट इटली में महसूस हो।
Edited By : Nrapendra Gupta
