Daily Horoscope
✕

इन देवताओं से मिले थे हनुमान जी को दिव्य वरदान, जानिए किन शक्तियों से युक्त हैं महाबली

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (16:19 IST)
Hanuman ji ki shaktiyan in hindi: आप सभी हनुमान जी के बचपन की इस घटना से परिचित होंगे जब बाल हनुमान ने सूर्य को फल समझकर खाने की कोशिश की, तो इंद्र भगवान् ने उन पर वज्र से प्रहार किया। इससे हनुमान जी मूर्छित हो गए। इससे उनके पिता पवनदेव क्रोधित हो गए और उन्होंने हवा रोक दी। इससे पूरे ब्रह्मांड पर संकट आ गया। देवताओं की प्रार्थना के बाद ब्रह्मा जी ने हनुमान जी को दूसरा जीवन दिया। तब देवताओं ने भी उन्हें अपनी शक्तियां प्रदान कीं। इन वरदानों ने उन्हें अद्वितीय शक्तियां और क्षमताएं प्राप्त हुईं। आइये आज हम आपको बताते हैं किन देवताओं ने भगवान हनुमान को क्या वरदान और शक्तियां दीं।  

हनुमान जी को मिले थे इन देवताओं से वरदान
ALSO READ: हनुमान जी का तिलक क्यों माथे की जगह गले पर लगाती हैं महिलाएं, जानिए कारण
 
माता सीता का वरदान:
इन वरदानों के अलावा माता सीता ने भी हनुमान जी को वरदान दिया था। यह घटना तब की है जब हनुमान जी लंका में माता सीता से मिले। श्री राम के प्रति उनकी भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर माता सीता ने उन्हें अमरता का वरदान दिया। माता सीता ने हनुमान जी को आशीर्वाद दिया कि वे सदैव राम भक्तों के संकटों का निवारण करते रहेंगे।

ALSO READ: क्यों हनुमान जी ने समुद्र में फेंक दी थी रामायण, जानिए क्या था इस घटना के पीछे का रहस्य

भगवान शिव का वरदान:
हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। इसलिए, उन्हें भगवान शिव से भी विशेष वरदान प्राप्त हुए। भगवान शिव ने उन्हें अजेयता और किसी भी अस्त्र-शस्त्र से न मरने का वरदान दिया।

ALSO READ: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है हनुमान जी का जन्मोत्सव, जानिए रहस्य

भगवान ब्रह्मा का वरदान:
ब्रह्मा जी ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि उन पर ब्रह्मास्त्र का कोई असर नहीं होगा। ब्रह्मा जी ने उन्हें इच्छानुसार रूप धारण करने में समर्थ होने का भी वरदान दिया। इन दिव्य वरदानों के कारण हनुमान जी अद्वितीय शक्ति और क्षमता के स्वामी बने। वे न केवल भगवान राम के प्रिय भक्त थे, बल्कि समस्त संसार के लिए संकटमोचन भी बने।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख