Hanuman Chalisa
✕

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी क्या होती है?

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (18:35 IST)
Masik Krishna janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ है। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। अर्थात कृष्ण पक्ष के अष्टमी की तिथि श्रीकृष्ण की जन्म तिथि है। प्रत्येक माह यह तिथि आती है तो इसे मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं। इस बार बैसाख माह में अष्टमी तिथि 13 अप्रैल 2023 गुरुवार को रहेगी
 
इस दिन सभी कृष्ण भक्त व्रत रखकर भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। प्रत्येक माह की जन्माष्टमी का खास महत्व होता है। बैशाख मास की कृष्णाष्टमी को शिव नाम से शिवजी का पूजन कर कुशोदक पान करना चाहिए। इस दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा होती है।
 
1. जिस भी घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति है वह घर उन्हीं लड्डू गोपाल का होता है। अत: उनकी पूजा घर के मुख्‍य सदस्य के रूप में करने से घर की रक्षा होती है।
 
2. लड्डू गोपाल की पूजा और देखभाल किसी बच्चे की देखभाल की तरह ही की जाती है। उन्हें समय पर स्नान कराना, नए वस्त्र पहनाना, चंदन लगाना, श्रृंगार करना, भोग लगाना और सुलाना। यह सभी कार्य करने से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।
 
3. लड्डू गोपाल की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होत है और व्यक्ति सुखी जीवन जीता है।
 
4. लड्डू गोपाल की पूजा करने से संतान की इच्छा पूर्ण होती है। 
 
5. लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती रहती है।
 
6. लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में पॉजिटीविटी फैलती है।
 
7. लड्डू गोपाल की पूजा करने से आध्‍यात्‍मिकता का विकास होता है और मन मस्तिष्क हमेशा शांत बना रहता है।
 
8. लड्डू गोपाल की पूजा करने से मन में आत्मविश्‍वास बढ़ता है
 
9. लड्डू गोपाल की पूजा करने से व्यक्ति मनचाही सफलता प्राप्त करता है।
 
10. लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में कभी भी रोग और शोक नहीं रहता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

दशहरा 2026: आयुध पूजा, अपराजिता देवी पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

उपांग ललिता व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व और कथा

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख