Hanuman Chalisa
✕

जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश: माखन चोर नंद किशोर, ऐसे मनमोहन मैसेज भेजकर मनाएं कान्हा के जन्मदिन का उत्सव

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 14 अगस्त 2025 (17:23 IST)
janmashtami wishes in hindi: हर साल की तरह इस साल भी 16 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास दिन पर अपनों को बधाई संदेश भेजना बिल्कुल भी न भूलें। यह त्योहार कृष्ण भक्तों के लिए सबसे खास होता है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप अपनों को इन खास बधाई संदेशों के साथ ‘हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी’बोलना बिल्कुल भी न भूलें।
 
जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश
माखन चोर नंद किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी
आओ उनके गुण गाएं, सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं.
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
 
राधा की भक्ति मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास!
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
 
माखन का कटोरा, मिश्री का थाल,
मिट्टी की खुशबू , बारिश की फुहार।
राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।।
 
माखन चोर नंद किशोर,बांधी जिसने प्रीत की डोर।
हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी।
आओ उनके गुण गाएं, सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं।
हैप्पी जन्माष्टमी।।
 
श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,
आप खुशियों के दीप जलाएं।
परेशानी आपसे आंख चुराए,
इस तरह आप जन्माष्टमी मनाएं।
Happy Janmashtami 2025
 
गोकुल का राजा, माखन चोर,
राधा संग जिसने बांधी डोर।
आओ सब गुण उनके गाएं,
जन्माष्टमी उत्सव मनाएं।
 
हैप्पी जन्माष्टमी।
राधा के संग खेलें फाग,
कान्हा संग हर दिन राग।
सुख-शांति घर में लाएं,
सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं।
हरे कृष्णा।।
 
मक्खन का कटोरा,
फूलों की बहार,
मिश्री की मिठास,
मैया का प्यार और दुलार,
मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्यौहार!
 
कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को
हम सब का प्रणाम!
Happy Krishna Janmashtami
 
नंदलाल की लीला न्यारी,
बंसी की धुन है प्यारी-प्यारी।
आज सब संग मिल गाएं,
कृष्ण जन्मोत्सव मनाएं।
जन्माष्टमी मुबारक।।
 
माखन मिश्री जितना प्यारा,
कन्हैया हमारा सबसे न्यारा।
हर दिल में बसा है मुरारी,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भारी।
जय श्री कृष्ण।।
 
मुरली की मधुर तान सुनाएं,
कान्हा संग रंग में झूम जाएं।
राधा संग रास रचाएं,
सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं।
हैप्पी जन्माष्टमी।।
 
रात अंधियारी, गोकुल में उजियारा,
जन्मा नंदलाल, सबका सहारा,
शोर मचाए ग्वाल-बाल, बंसी की तान पर,
कान्हा आए, तो किस्मत भी झूमे हर द्वार पर।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
 
कृष्ण की भक्ति और प्रेम से दिल को सजाएं,
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रभु जीवन को खुशियों से भर जाएं.
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
 
माखन चोर और गोपाल के चरणों में वंदन,
जन्माष्टमी का पावन पर्व आपके जीवन में लाए आनंद.
Happy Krishna Janmashtami
 
वृन्दावन की खुशबू
राधा कृष्ण का प्यार
कन्हैया का नटखटपन
मां यशोदा की फटकार
मुबारक हो आप सबको
जन्माष्टमी का त्योहार।
Happy Krishna Janmashtami
 
कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार;
कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से ही संसार;
मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार
Happy Krishna Janmashtami
 
गाय का माखन, यशोधा का दुलार,
ब्रह्माण्ड के सितारे कन्हैया का श्रृंगार.
सावन की बारिश और भादों की बहार,
नन्द के लाला को हमारा बार-बार नमस्कार
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
ALSO READ: जन्माष्टमी पर क्यों काटा जाता है खीरा? जानिए इस परंपरा के पीछे छिपा रहस्य

 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख