dharma sangrah
✕

Janmashtami Special: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें 8 मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन के सारे संताप और संकट

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2026 (12:51 IST)
04 सितंबर 2026 शुक्रवार के दिन भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरों में उनकी विशेष पूजा होती है और रात्रि की 12 बजे उत्सव मनाया जाता है। इस दिन यदि आप के जीवन में किसी भी प्रकार का संकट हो, आर्थिक समस्या हो, कर्ज हो, संतान सुख नहीं हो, गृह कलेश हो रहा हो तो निम्नलिखित 8 मंत्रों में से आपकी समस्या के अनुसार किसी एक मंत्र का चयन करके उसका जाप करें और जाप के आप अनुष्ठान पूर्ण करेंगे तो तुरंत ही समस्या का समाधान मिलेगा।
ALSO READ: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: पूजन सामग्री, शुभ योग और अचूक धार्मिक उपाय

भगवान श्रीकृष्ण के सिद्ध मंत्र एवं साधना की प्रामाणिक विधि

श्रीकृष्ण साधना जीवन के सभी कष्टों को हरकर सर्वसुख प्रदान करने वाली है। विभिन्न जीवन-समस्याओं के निवारण एवं मनोकामना पूर्ति के लिए शास्त्रों में अचूक कृष्ण-मंत्रों का विधान बताया गया है।
 

1. मनोकामना व समस्या-निवारण हेतु सिद्ध कृष्ण मंत्र

जीवन संकट व दिशाहीनता निवारण हेतु

मंत्र: श्री कृष्ण: शरणं मम्
फल: जीवन में समस्याओं का अंबार होने या कोई मार्ग न सूझने पर यह मंत्र अमोग आश्रय प्रदान करता है।
 

पारिवारिक शांति व स्वास्थ्य लाभ हेतु

मंत्र: क्लीं ऋषिकेशाय नम:
विधि: इस मंत्र का प्रतिदिन या विशेष अवसर पर 51 माला जप करें। इससे घर का तनाव और अशांति दूर होती है।
ALSO READ: बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती का रहस्य एवं धार्मिक महत्व

आर्थिक समृद्धि व कर्ज मुक्ति हेतु

मंत्र: श्री गोपीजन वल्लभाय स्वाहा
फल: आर्थिक समस्याओं और धन के अभाव को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
 

विवाह व गृहस्थ जीवन की समस्याओं हेतु

मंत्र: ॐ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लभाय स्वाहा
फल: वैवाहिक बाधाओं को दूर कर दांपत्य जीवन में मधुरता लाता है।
 

संतान सुख एवं सर्वोत्कृष्ट संतान प्राप्ति हेतु

मंत्र: ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
विशेष विधान: इस मंत्र जप के साथ लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करें। उच्चारण के समय 'तनयं' शब्द का स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण अत्यंत आवश्यक है।
 

धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष (चतुर्वर्ग) प्राप्ति हेतु

मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
 

इष्ट सिद्धि हेतु

मंत्र: श्रीकृष्णाय नम:
 

सौभाग्य, सुख-शांति व मोक्ष वृद्धि हेतु

मंत्र: ॐ ऐं श्रीं क्लीं प्राणवल्लभाय सौ: सौभाग्यदाय श्रीकृष्णाय स्वाहा
 

2. मंत्र साधना के नियम एवं विशेष सावधानियां

जप का स्थान व समय: इन सिद्ध मंत्रों का मानसिक जप सदैव और किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
साधना सामग्री: जप के लिए तुलसी की माला और बैठने के लिए कुश के आसन का ही प्रयोग करें।
तिलक व वस्त्र: पूजन में चंदन का प्रयोग करें। स्वयं श्वेत या पीतांबर (पीले) वस्त्र धारण करें तथा गले में तुलसी की माला पहनें।
भोग व प्रसाद: प्रसाद के रूप में तुलसी-मिश्रित पंचामृत अर्पित करें और बाद में पंजीरी का प्रसाद वितरित करें।
आहार व दान: साधना काल में पूर्णतः सात्विक भोजन ग्रहण करें। साधना के पश्चात ब्राह्मण भोजन कराने से पूजा का फल द्विगुणित हो जाता है।

Show comments

सभी देखें

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, करियर और समृद्धि में होगी तरक्की

धनतेरस पर करें कुबेरदेव के 5 चमत्कारी मंत्रों का जाप, इन 3 उपायों से खुलेंगे धन और समृद्धि के द्वार

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

दिवाली पर घर लाएं मिट्टी के सेठ-सेठानी और मकान, जानिए क्यों माना जाता है इन्हें शुभ

सभी देखें

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कब है गोवर्धन पूजा? पूजन में क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें सामग्री और अन्नकूट के व्यंजन की लिस्ट

अगला लेख