Daily Horoscope
✕

Kulgam encounter: आतंकवादियों ने अलमारी को बना रखा था बंकर, जांच में हुआ खुलासा

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2024 (11:44 IST)
Kulgam encounter: गत दिनों जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में हुई 2 मुठभेड़ों में 6 आतंकवादी मारे गए और 2 जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ के बाद मोदरगाम (Modergam) मुठभेड़ स्थल से 2 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए जबकि चिन्नीगाम (Chinnigam) में रविवार को 4 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए। इस मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो (para commando) समेत 2 सैन्यकर्मी शहीद हुए हैं।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
 
4 आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे : मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के 2 गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। चिन्निगाम में मारे गए 4 आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने एक अलमारी के अंदर बंकर बनाया था वहीं आतंकवादियों को पनाह देने में स्थानीय लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

ALSO READ: राजौरी के मंजाकोट में आर्मी पोस्ट पर आतंकी हमला
 
पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि मोदरगाम में पहली मुठभेड़ में 1 सैनिक शहीद हो गया। कुलगाम के चिन्नीगाम में दूसरी मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में एक सैनिक भी शहीद हो गया। उनके अनुसार मारे गए सभी आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि उनमें से 1 हिज्बुल का स्थानीय कमांडर था।
 
पैरा कमांडो और लांसनायक प्रदीप नैन मोदरगाम में मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। 1 राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार राजकुमार फ्रिसल क्षेत्र के चिन्निगाम गांव में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल कुलगाम के अंदरुनी इलाकों में थे और राष्ट्रीय राजमार्ग से दूर थे। पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​कड़ी निगरानी रख रही हैं। यह सफलता उसी का नतीजा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख