1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Shopian encounter: Three terrorists killed

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Shopian encounter
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आतंकी कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर ए तोएबा से जुड़े थे।
 
मुंझ मार्ग इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के जैनपुरा इलाके के मुंझ मार्ग में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जो बाद में एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

पुलिस ट्वीट किया, 'आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान की जा रही है। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।'
Edited by : Nrapendra Gupta