dharma sangrah
✕

रियासी हमले के आतंकियों की तलाश जारी, 20 लोगों को लिया हिरासत में

वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं की बस पर किया था हमला

Updated: मंगलवार, 11 जून 2024 (17:17 IST)
bus terrorist attack:  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं (Devotees) की बस पर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों (terrorists) का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बलों की 11 टीमें काम कर रही हैं तथा पोनी तेरयाथ इलाके की कई तरफ से घेराबंदी की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
9 लोगों की मौत और 41 जख्मी : अधिकारियों ने बताया कि आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत और 41 लोगों के जख्मी होने के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू और राजौरी जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है तथा जांच तेज कर दी है और इलाके में तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक 20 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

ALSO READ: Reasi Terrorist Attack: चीखों से दहली घाटी, बस खाई में न गिरती तो एक को भी जिंदा नहीं छोड़ते आतंकी
 
श्रद्धालुओं की बस पर किया था हमला : आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णोदेवी मंदिर ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी। वाहन में उत्तरप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु सवार थे।
 
उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रईस मोहम्मद भट ने कहा कि पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 दल फरार हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए 2 छोर पर काम कर रहे हैं और सुरक्षा बलों को कुछ सुराग मिले हैं।

ALSO READ: रियासी हमले के आतंकियों की तलाश जारी, जंगलों को छान रही है सेना, NIA भी जुटी
 
पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज उस क्षेत्र में और उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है (जहां हमला हुआ था) और इसमें 11 दल काम कर रहे हैं। इसके अलावा (पोनी-तेरयाथ) पट्टी के चारों ओर घेराबंदी भी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल हुए लोगों के बयानों के आधार पर उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि घटनास्थल पर कोई चौथा व्यक्ति भी मौजूद था, जो तीनों आतंकवादियों के लिए वहां पर नजर रख रहा था।
 
तलाश अभियान तेज : सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को संदेह है कि पाकिस्तानी आतंकवादी राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में छुपे हुए हैं और उन्होंने क्षेत्र में तलाश अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि वे सुरक्षित संचार के माध्यम से पाकिस्तान की आईएसआई से निर्देश ले रहे हैं।

ALSO READ: रियासी आतंकी हमला : आतकंवादी समूहों ने ली जिम्मेदारी, फिर पलटे
 
उन्होंने बताया कि ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकियों के एक स्थानीय मददगार सहित 4 आतंकवादी इस हमले में शामिल थे जिसे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू हमजा के निर्देश पर अंजाम दिया गया। ड्रोन और खोजी कुत्तों सहित निगरानी उपकरणों से लैस सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक हेलीकॉप्टर को भी काम पर लगाया गया था।
 
हमले में घायल हुए 41 लोगों में से 10 को गोली लगी है। बस चालक विजय शर्मा की कई गोलियां लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बस पर 11 स्थानों पर गोली लगने के निशान हैं। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) और फोरेंसिक विभाग की टीम हमले वाली जगह पर पहुंचीं और जांच में जुट गई हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख