Hanuman Chalisa

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, आधार कार्ड जरूरी

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (19:20 IST)
जम्मू। इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आज सोमवार से देशभर में पंजीकरण आरंभ हो गया है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इस साल बोर्ड को उम्मीद है यात्रा में 10 लाख के करीब श्रद्धालु शामिल होंगें। इस वर्ष पंजीकरण में एक नई सुविधा आधार कार्ड आधारित पंजीकरण है जिसमें पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के अंगूठे का स्कैन लिया जा रहा है।
 
542 बैंक शाखाओं में होगा पंजीकरण : देशभर में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जेके बैंक और येस बैंक की 542 शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। जम्मू-कश्मीर में पीएनबी की 6 शाखाओं और जम्मू-कश्मीर बैंक की 10 शाखाओं में अग्रिम पंजीकरण की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इस बार 62 दिन की यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी जबकि जम्मू से पहला जत्था 30 जून को रवाना किया जाएगा। ऐसे में यात्रा के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
 
अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर होगा पंजीकरण : अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यात्रा के श्रद्धालु अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं जिसे आज से शुरू कर दिया गया है। 5 से ज्यादा लेकिन अधिकतम 50 व्यक्ति समूह पंजीकरण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी देने होंगे। डॉक्यूमेंट न सब्मिट करने पर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
 
ये दस्तावेज लगेंगे पंजीकरण में : अमरनाथ की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्रियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देनी होगी। साथ ही यात्रा की तारीख और मार्ग भी बताना होगा। यह यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से होगी। रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए भेजा जाएगा वहीं हेलिकॉप्टर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अलग होगी। श्राइन बोर्ड ने इस बार बालटाल से दोमेल तक 2.75 किलोमीटर यात्रा में नि:शुल्क बैटरी कार सेवा उपलब्ध कराने की बात कही है।
 
इनको नहीं होगी यात्रा की अनुमति : अमरनाथ यात्रा के लिए 13 साल से कम और 75 साल से अधिक आयु के लोगों को यात्रा पर जाने से मनाही है। 6 माह से अधिक गर्भवती महिलाएं भी यात्रा में भाग नहीं ले पाएंगी। अमरनाथ यात्रा के लिए समूह पंजीकरण की सुविधा का लाभ भी श्रद्धालु उठा सकते हैं। समूह पंजीकरण भी अन्य पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ आज से शुरू हो गया है। 5 या 5 से अधिक श्रद्धालुओं को रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड से संपर्क करना होगा। इसके लिए आवेदन करते समय समूह के प्रमुख व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेज भेजने होंगे।
 
दोनों मार्गों से एकसाथ शुरू होगी यात्रा : इस बार अमरनाथ यात्रा दोनों मार्गों से एकसाथ शुरू होगी यानी अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले के बालटाल से। खास बात यह है कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) दुनियाभर के भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती (प्रार्थना) का सीधा प्रसारण भी करेगा।
 
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और सर्विस प्रोवाइडरों को प्रशासन की ओर से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही गई है। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले सभी टेलीकॉम सेवाओं को शुरू करवाने की बात कही गई है। इस यात्रा के दौरान मौसम और कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्घ्ध करवाया जा रहा है। यात्री इन सभी सुवघ्धिाओं का लाभ अमरनाथ यात्रा के ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे!
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख