biodatamaker
✕

रोपवे परियोजना के खिलाफ कटरा हफ्ते भर से बंद, भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की मेडिकल जांच

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (17:31 IST)
Opposition to the ropeway project: कटरा (Katra) में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल जांच की, वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में प्रस्तावित रोपवे परियोजना (ropeway project) के खिलाफ मंगलवार को 7वें दिन भी माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटरा बंद रहा।
 
कटरा में सभी गतिविधियां बंद रहीं : श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने पिछले बुधवार को बंद का आह्वान करते हुए घोषणा की थी कि कटरा में सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। समिति के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को 7वें दिन भी सभी दुकानें, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा पवित्र शहर में सड़कों से यातायात नदारद रहा। देश के सबसे व्यस्त शहरों में से एक में बंद के कारण जनजीवन बाधित हो गया है, जहां हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन गुफा मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।ALSO READ: वैष्णो देवी के श्रद्धालु होंगे परेशान, आज से कटरा क्षेत्र पूर्ण रूप से 72 घंटे के लिए बंद
 
8 युवक भूख हड़ताल पर : श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के 18 सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर 8 युवक भूख हड़ताल पर हैं जिन्हें कटरा में रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था।
 
पिछले बुधवार को आयोजित मार्च के दौरान समिति के नेता भूपेंद्र सिंह और सोहन चंद सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। भूख हड़ताल पर बैठे एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे-जैसे वर्ष समाप्त हो रहा है, वैसे-वैसे गुफा मंदिर में दर्शन के लिए कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।ALSO READ: वैष्णोदेवी में रोपवे के खिलाफ कटड़ा बंद, श्रद्धालु हुए परेशान
 
श्रद्धालु नए साल में धाम में दर्शन के लिए उत्साहित : शहर में काउंटर और चौकियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद श्रद्धालु नए साल के दिन माता के धाम में दर्शन के लिए उत्साहित हैं।
 
राजस्थान के जयपुर निवासी देवी शरण ने कहा कि हम 23 लोगों के समूह के रूप में नए साल के दिन मंदिर में दर्शन करने आए हैं। हम अपने परिवार और देश के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।ALSO READ: वैष्णोदेवी में रोपवे का विरोध हो गया हिंसक, हड़ताल और पत्थरबाजी में दर्जनभर जख्मी
 
श्राइन बोर्ड की है रोपवे स्थापित करने की योजना : पिछले महीने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अन्य लोगों के लिए मंदिर तक पहुंच को आसान बनाने के वास्ते रोपवे स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी। कई लोगों के लिए गुफा मंदिर तक 13 किलोमीटर लंबे रास्ते पर चढ़ना चुनौतीपूर्ण होता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख