Hanuman Chalisa
✕

रामबन में फटे बादल, रियासी में भूस्खलन से तबाही, जानिए कैसा है जम्मू कश्मीर का मौसम?

Updated: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (10:56 IST)
Jammu Kashmir news in hindi : जम्मू कश्मीर में शनिवार को भी कुदरत का कहर जारी रहा। रामबन के रामगढ़ में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं रियासी के माहोरे में भूस्खलन से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। ALSO READ: जम्मू कश्मीर में कुदरत का कहर, 15 दिन में गई 115 लोगों की जान, हजारों विस्थापित

खराब मौसम के चलते जम्मू संभाग में आज भी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने 1 सितंबर तक राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
 
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 5 अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पर्वतीय क्षेत्र राजगढ़ में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बचावकर्मियों को दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव मिले हैं।
 
वहीं रियासी में माहोरे के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान ढह गया। परिवार के लापता सदस्यों की तलाश जारी है।
 
जम्मू संभाग में 46 ट्रेन रद्द :  उत्तर रेलवे ने 30 अगस्त को जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 46 ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की। मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद पिछले चार दिन से रेल यातायात स्थगित है। जम्मू में कई स्थानों पर रेल लाइन के टूटने के कारण कठुआ और उधमपुर के बीच रेल यातायात स्थगित कर दिया गया है, तथा ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।
 
पिछले दो दिन से जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से बड़ी संख्या में लोग, खासकर तीर्थयात्री, फंस गए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

अगला लेख