Daily Horoscope
✕

जम्मू-कश्मीर में जुलाई में 13 जवान शहीद, 12 आतंकी ढेर

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (13:10 IST)
Jammu Kashmir news : जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने में 8 एनकाउंटर और 5 आतंकवादी हमलों में 25 लोगों की मौत हुई है। इसी महीने आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 11 सैनिक और एक नागरिक भी घायल हो गए। राज्य में सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
 
उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने जम्मू-कश्मीर में 6 घुसपैठियों समेत 12 आतंकवादी मारे गए। जम्मू क्षेत्र में 10 जवान शहीद हो गए जबकि कश्मीर घाटी में 3 मुठभेड़ों में 3 जवान शहीद हो गए।
 
संयुक्त बलों ने इस महीने 6 घुसपैठियों को मार गिराया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिन्नीबल और मोदेरगाम गांवों में हुई दोहरी मुठभेड़ों में 6 स्थानीय आतंकवादी मारे गए।
 
8 मुठभेड़ों में से 5 कश्मीर घाटी में हुईं। 2 मुठभेड़ कुलगाम में और 3 मुठभेड़ सीमांत जिले कुपवाड़ा में हुईं। डोडा में 2 और जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में एक मुठभेड़ हुई। आतंकियों ने डोडा, उधमपुर, राजौरी और कठुआ समेत जम्मू क्षेत्र में 5 हमले किए। इस महीने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Top News 16 November : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख