1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Army foils infiltration bid by terrorists in Jammu

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना का एक जवान घायल

राजौरी के बट्टल सेक्टर में घुसपैठियों से मुठभेड़ जारी

jammu kashmir
Jammu Kashmir news in hindi : सेना ने मंगलवार को बताया कि राजौरी जिले के बट्टल सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई, जबकि सेना का एक जवान भी घायल हो गया।
 
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर सेना ने लिखा कि अलर्ट सैनिकों ने सुबह तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर प्रभावी गोलीबारी करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
 
सेना ने बताया कि भारी गोलीबारी के दौरान एक बहादुर जवान घायल हो गया। पोस्ट में लिखा है कि ऑपरेशन जारी है।  घुसपैठ की कोशिश के बाद एलओसी पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
 
जबरदस्त गोलीबारी के बीच सैनिकों ने आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन घटना में एक सैनिक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में आतंकवादियों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बजट से पहले शेयर बाजार अलर्ट, कैसी है आज सेंसेक्स की चाल