सम्बंधित जानकारी
- Budget 2024-25 live updates : बजट कॉपी के साथ वित्त मंत्री की पहली झलक, सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट
- मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट, इन आंकड़ों पर रहेगी नजर
- Budget 2024 : NPS और Ayushman को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान, बजट को लेकर क्या बोले अर्थशास्त्री
- बजट 2024 से आम आदमी को कितनी उम्मीद, क्या बदलेगा इनकम टैक्स स्लैब
- Budget 2024-25 : 7वें बजट के साथ इतिहास रच देंगी निर्मला सीतारमण, तोड़ेंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड
बजट से पहले शेयर बाजार अलर्ट, कैसी है आज सेंसेक्स की चाल
Share market news : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार आज अलर्ट मोड पर नजर आए।
बजट पेश होने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 264.33 अंक चढ़कर 80,766.41 अंक पर पहुंचा। निफ्टी 73.3 अंक की बढ़त के साथ 24,582.55 अंक पर पहुंच गया। हालांकि कुछ ही देर बाद 9 बजकर 38 मिनट पर यह 80,560 पर पहुंच गया। इसी तरह भी इस समय 24,522 अंक पर था।
कुल मिलाकर आज शेयर बाजार की चाल बजट पर ही निर्भर करेगी। अगर आग बजट अच्छा रहता है तो शेयर बाजार में भारी तेजी दिखाई देगी वहीं इसके बाजार के अनुकुल नहीं होने पर भारी गिरावट दिखाई दे सकती है।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहें। एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में सोमवार को खरीदारी की। इन्होंने शुद्ध रूप से 3,444.06 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
