1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. boat capsized in river Jhelum srinagar

श्रीनगर में दर्दनाक हादसा, झेलम नदी में नाव डूबने से 4 की मौत

boat accident
boat accident : जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बटवारा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। झेलम नदी में नाव डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में 10 से 12 स्कूली छात्रों सहित कई लोगों सवार थे। हादसे के बाद कई नाव सवार लापता है। SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई थी लेकिन राहत और बचाव कार्य में देरी की गई।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण झेलम नदी के साथ ही झील एवं जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
5 वर्षों में 78 लाख महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित, 2040 तक 10 लाख लोगों की मौत होने की आशंका