1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Army infiltration attempt foiled in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 घुसपैठियों को ठोंका

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सुरक्षा बलों ने बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और 2 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट कर कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत सतर्क सुरक्षा बलों (security forces) ने बुधवार को सुबह कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
 
सेना ने बताया कि 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया। गोलीबारी वाले स्थान पर हथियरों के भंडार का भंडाफोड़ कर वहां से 4 एके राइफल, 6 हथगोले एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। सेना ने बताया कि अभियान अब भी जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, हरे निशान में ये 7 शेयर