Daily Horoscope
✕

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

Updated: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (11:34 IST)
Baba Amarnath Yatra : भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) गुरुवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग (Pahalgam route) पर तत्काल रखरखाव व मरम्मत कार्य किए जाने के कारण इस मार्ग से यात्रा स्थगित है। कश्मीर में मूसलधार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही असुरक्षित हो गई थी जिसके बाद बुधवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।ALSO READ: Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
 
बालटाल मार्ग से यात्रा फिर से शुरू हो गई : एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह बालटाल मार्ग से यात्रा फिर से शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग पर आवश्यक रखरखाव कार्यों के मद्देनजर, यात्रा केवल बालटाल मार्ग से ही जारी रहेगी।ALSO READ: Amarnath Yatra : सीआरपीएफ की इस महिला टीम ने जीता अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दिल

अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी काफिले को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस वर्ष अब तक 3.93 लाख से अधिक यात्री गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीन जुलाई से शुरू हुई वार्षिक यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

BRICS में पुतिन, जिनपिंग और पेजेशकियन संग पीएम मोदी का बड़ा दांव, ट्रम्प के लिए क्या हैं इसके मायने?

भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, पीएम मोदी से अहम मुलाकात आज; दुनिया की टिकी नजरें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अगला लेख