biodatamaker

अमरनाथ यात्रा को लेकर वायुसेना अलर्ट, निभाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Updated: मंगलवार, 20 जून 2023 (14:42 IST)
Amarnath Yatra News : इस साल की अमरनाथ यात्रा के दौरान वायुसेना को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। वायुसेना हवाई निगरानी, सुरक्षा मुहैया करवाने, बीमारों या अन्य आपदाग्रस्तों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाएगी। इसके साथ-साथ अमरनाथ गुफा और अन्य महत्वपूर्ण पड़ावस्थलों पर जरूरत की सामग्री ढोने में भी वायुसेना जुटी हुई है।
 
दरअसल अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों पर बर्फ अभी भी चुनौती बनी हुई है जिस कारण 30 जून तक सभी प्रबंधों को अंतिम रूप देने में आ रही कठिनाईयों से सामना करने की खातिर वायुसेना को मैदान में कूदना पड़ा है।
 
ऐसे में वायुसेना के हेलिकाप्टर बेड़े के वे हेलिकाप्टर खाद्य सामग्री से लेकर बड़े बड़े डीजल जनरेटरों, उनके लिए डीजल आदि को भी पिछले कई दिनों से गुफा, महागुनस टाप आदि पड़ावस्थलों तक पहुंचाने कई उड़ानें भर रहे हैं जिन्हें सुरक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है।
 
हालांकि गुफा की सीढ़ियों से बर्फ को साफ कर दिया गया है पर नीचे संगम पर जमी हुई बर्फ तथा ताजा बर्फबारी यात्रा प्रबंधों में रोड़े अटका रही है। यात्रा मार्गों को चलने लायक और सुरक्षित बनाने की खातिर दी गई डेडलाइन का आज अंतिम दिन था और सीमा सड़क संगठन अर्थात बीआरओ अभी भी मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहा था।
 
जबसे कश्मीर में आतंकवाद फैला है तब से यूं तो वायुसेना हर साल अमरनाथ यात्रा में अहम भूमिका निभाती आई है। पर इस बार उसे अमरनाथ गुफा तथा उन पड़ावस्थलों पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। जहां से पहाड़ों पर जमीं बर्फ के खिसकने का अंदेशा है।
 
आधिकारिक तौर पर माना जा रहा है कि कश्मीर में पल-पल बदलते मौसम का प्रभाव अमरनाथ यात्रा मार्ग और पड़ावस्थलों पर भी देखने को मिल सकता है जो भयानक भी हो सकता है। ऐसा ही प्रभाव पिछले साल 8 जुलाई को दिखा था जब गुफा के नीचे संगम दरिया पर अचानक बादल फटने और बर्फ का पहाड़ बह कर आने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
 
श्राइन बोर्ड के अधिकारी कहते थे कि ऐसे हादसों की खबर पहले ही मिल जाए इसकी खातिर वायुसेना के हेलिकाप्टर इस बार अपनी अहम भूमिका निभाएंगें।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख