dharma sangrah
✕

त्राल में 3 लश्‍कर आतंकी ढेर, पिछले साल पकड़ा था आतंकवाद का रास्‍ता

Updated: गुरुवार, 15 मई 2025 (11:13 IST)
Tral enconunter news : दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके के नादर लोरगाम में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद मार गिराया गया।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए तीनों आतं‍कियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजर वानी और यावर अहमद बट के तौर पर हुई है। मारे गए तीनों आतंकी लश्‍करे तौयबा से जुड़े हुए थे। ALSO READ: LoC : शासक हैं तोप के गोले और उनकी रानियां हैं बंदूकों की गोलियां, बस यहां है मौत का साम्राज्य

तीनों आतंकवादियों ने पिछले साल अप्रैल और अगस्‍त में आतंकवाद की राह थामी थी। पिछले साल जब उन्‍होंने आतंकवाद की राह चुनी थी तो वे जैश ए मोहम्‍मद के साथ थे।
 
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने त्राल के नादेर इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
गौरतलब है कि मंगलवार को भी शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर शाहिद कुट्टे और 2 अन्य आतंकवादी मारे गए थे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख