biodatamaker
✕

पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, मरने वालों में लश्‍करे तोइबा का शीर्ष आतंकी कमांडर भी?

सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर चलाया एक अभियान

Updated: सोमवार, 3 जून 2024 (16:37 IST)
2 terrorists killed in Pulwama: सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले के निहमा क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने जीएनएस को बताया कि चल रही मुठभेड़ में 2 आतंकवादी (terrorists) मारे गए हैं, हालांकि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है। वैसे कहा जा रहा था कि इस मुठभेड़ में लश्‍करे तोइबा का शीर्ष कमांडर रिशज अहमद ऊर्फ खालिद फंसा हुआ था।

ALSO READ: LOC के पार लॉन्च पैड सक्रिय, घुसपैठ की फिराक में 70 आतंकवादी : जम्मू-कश्मीर के DGP
 
पुलवामा स्थित एक पुलिस अधिकारी के अनुसार काकपोरा के साथ सटे निहामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी इसके आधार पर सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया। लेकिन तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

ALSO READ: पुंछ में आतंकियों के साथ गोलीबारी, तलाशी अभियान शुरू
 
घेराबंदी में कुख्यात आतंकी रियाज डार भी फंसा था : घेराबंदी में कुख्यात आतंकी रियाज डार भी फंसा हुआ था। उसे सरेंडर के लिए मनाने के लिए उसके परिजनों की भी मदद ली गई। उसके परिजनों को मुठभेड़ स्थल पर बुलाया गया था और उन्होंने भी उसे हथियार छोड़ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया।
 
आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की : इससे पहले मिलने वाली रिपोर्ट में कहा गया था कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने निहामा में एक घेरा और खोज अभियान शुरू किया था। जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की।

ALSO READ: भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले का साया, सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए
 
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोमवार सुबह जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। इससे पहले कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख